आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 MCQs Set-1 [हिंदी माध्यम]
आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 MCQs Set-1 [हिंदी माध्यम]
27 min read
आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
THE ESSENTIAL COMMODITIES ACT, 1955
SET-1
Download Essential Commodities Act MCQs Set-1 PDF
1. आवश्यक वस्तु अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?
a. आवश्यक वस्तु विनियमन अधिनियम, 1955
b. आवश्यक सामग्री अधिनियम, 1955
c. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
d. आवश्यक उपभोक्ता अधिनियम, 1955
2. आवश्यक वस्तु अधिनियम किस वर्ष अधिनियमित किया गया था?
a. 1950
b. 1954
c. 1955
d. 1956
3. आवश्यक वस्तु अधिनियम का अधिनियम संख्यांक क्या है?
a. 1955 का अधिनियम संख्यांक 10
b. 1955 का अधिनियम संख्यांक 11
c. 1955 का अधिनियम संख्यांक 12
d. 1955 का अधिनियम संख्यांक 13
4. धारा 1 के अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम का क्षेत्रीय विस्तार किस पर है?
a. केवल राज्यों पर
b. केवल केन्द्र शासित प्रदेशों पर
c. सम्पूर्ण भारत पर
d. केवल केन्द्रीय सरकार के अधीन क्षेत्रों पर
5. आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 1 मुख्यतः किस विषय से संबंधित है?
a. परिभाषाओं से
b. संक्षिप्त नाम और विस्तार से
c. अपराध और दण्ड से
d. अधिसूचना जारी करने की शक्ति से
6. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 भारत की संसद द्वारा कब लागू किया गया?
a. 27 सितंबर 2020
b. 1 अप्रैल, 1955
c. 15 सितंबर, 1955
d. 1 अप्रैल, 2020
7. अधिनियम में कब - कब संशोधन किए गए हैं?
a. 1971, 1974, 1984, और 2020 में
b. 1971, 1978, 1985, और 2021 में
c. 1960, 1984, 1974, और 2019में
d. 1992, 1994, 1984, और 2020 में
8. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 लोक सभा में कब प्रख्यापित किया?
a. 15 सितंबर 2020
b. 22 सितंबर 2020
c. 27 सितंबर 2020
d. 29 सितंबर 2020
9. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 राज्य सभा में कब प्रख्यापित किया?
a. 15 सितंबर 2020
b. 22 सितंबर 2020
c. 27 सितंबर 2020
d. 29 सितंबर 2020
10. भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 को कब मंजूरी दी?
a. 15 सितंबर 2020
b. 22 सितंबर 2020
c. 27 सितंबर 2020
d. 29 सितंबर 2020
11. संक्षिप्त नाम और विस्तार, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 1
b. धारा 2
c. धारा 3
d. धारा 4
12. किस अधिनियम द्वारा “जम्मू और कश्मीर राज्य को छोड़कर” शब्दों का विलोपन (deletion) किया गया?
a. 1968 के अधिनियम सं० 25 की धारा 2
b. 1969 के अधिनियम सं० 26 की धारा 2
c. 1970 के अधिनियम सं० 27 की धारा 2
d. 1972 के अधिनियम सं० 28 की धारा 2
13. परिभाषा खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 1
b. धारा 2
c. धारा 3
d. धारा 4
14. "कलक्टर", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(iक)
b. धारा 4(iक)
c. धारा 6(iक)
d. धारा 8(iक)
15. धारा 2(iक) के अनुसार “कलक्टर” शब्द के अंतर्गत किसे सम्मिलित किया गया है?
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट
b. केवल उपखंड अधिकारी
c. अपर कलक्टर तथा कलक्टर द्वारा प्राधिकृत अन्य अधिकारी
d. वल राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी
16. धारा 2(iक) के अनुसार, कलक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी की न्यूनतम पद-स्थिति क्या होनी चाहिए?
a. तहसीलदार की पंक्ति से नीचे का न हो
b. उपखंड अधिकारी की पंक्ति से नीचे का न हो
c. नायब तहसीलदार की पंक्ति से नीचे का न हो
d. जिला मजिस्ट्रेट की पंक्ति से नीचे का न हो
17. धारा 2(iक) के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारी किस उद्देश्य से कलक्टर की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है?
a. केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए
b. केवल न्यायिक कार्यों के लिए
c. इस अधिनियम के अधीन कलक्टर के कृत्यों का पालन और शक्तियों का प्रयोग करने के लिए
d. राज्य सरकार के सामान्य निर्देशों के पालन के लिए
18. निम्न में से कौन-सा अधिकारी धारा 2(iक) के अंतर्गत “कलक्टर” की परिभाषा में स्वतः सम्मिलित है?
a. तहसीलदार
b. नायब तहसीलदार
c. अपर कलक्टर
d. ग्राम सचिव
19. “खाद्य फसलों”, अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(iक)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
20. धारा 2(ख) के अनुसार “खाद्य फसलों” के अंतर्गत निम्न में से कौन-सी फसल सम्मिलित है?
a. कपास
b. जूट
c. गन्ना
d. तम्बाकू
21. धारा 2(ख) किस शब्द की परिभाषा से संबंधित है?
a. आवश्यक वस्तु
b. कृषि उपज
c. खाद्य फसलें
d. नकदी फसलें
22. “अधिसूचित आदेश", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(ग)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(गग)
d. धारा 2(घ)
23. धारा 2(ग) के अनुसार “अधिसूचित आदेश” से क्या अभिप्रेत है?
a. विभागीय परिपत्र द्वारा जारी आदेश
b. कार्यालय ज्ञापन द्वारा जारी आदेश
c. शासकीय राजपत्र में अधिसूचित आदेश
d. मौखिक रूप से जारी आदेश
24. "आदेश", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(ग)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(गग)
d. धारा 2(घ)
25. धारा 2(गग) के अनुसार “आदेश” शब्द के अंतर्गत निम्न में से क्या सम्मिलित है?
a. केवल अधिसूचित आदेश
b. केवल नियम
c. तद्धीन जारी किया गया कोई निदेश
d. केवल मौखिक निर्देश
26. धारा (गग) के अनुसार “आदेश” शब्द सम्मिलित किया गया है-
a. 1967 के अधिनियम सं० 36 की धारा 2 द्वारा अंतःस्थापित।
b. 1968 के अधिनियम सं० 38 की धारा 2 द्वारा अंतःस्थापित।
c. 1969 के अधिनियम सं० 39 की धारा 2 द्वारा अंतःस्थापित।
d. 1970 के अधिनियम सं० 40 की धारा 2 द्वारा अंतःस्थापित।
27. “राज्य सरकार", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(ग)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(गग)
d. धारा 2(घ)
28. निम्न में से कौन-सा कथन धारा (घ) के अनुसार सही है?
a. संघ राज्यक्षेत्र में राज्य सरकार से मुख्यमंत्री अभिप्रेत है
b. संघ राज्यक्षेत्र में राज्य सरकार से प्रशासक अभिप्रेत है
c. संघ राज्यक्षेत्र में राज्य सरकार से उच्च न्यायालय अभिप्रेत है
d. संघ राज्यक्षेत्र में राज्य सरकार से संसद अभिप्रेत है
29. "चीनी", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(ग)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(गग)
d. धारा 2(ङ)
30. धारा 2(ङ) के अनुसार “चीनी” में निम्न में से कौन सम्मिलित है?
a. केवल परिष्कृत चीनी
b. केवल मिश्री
c. नब्बे प्रतिशत से अधिक सुक्रोज वाली किसी प्रकार की चीनी
d. केवल तरल शर्करा
31. धारा 2(ङ) के अनुसार मिश्री को किस श्रेणी में रखा गया है?
a. औद्योगिक उत्पाद
b. खाद्य फसल
c. चीनी की परिभाषा के अंतर्गत
d. आवश्यक वस्तु के बाहर
32. निम्न में से कौन-सी चीनी धारा (ङ)(ii) के अंतर्गत आती है?
a. तरल ग्लूकोज
b. खांडसारी चीनी
c. गुड़
d. शीरा
33. धारा 2(ङ)(iii) के अनुसार, निम्न में से कौन-सी चीनी “चीनी” की परिभाषा में आती है?
a. घरेलू स्तर पर बनी चीनी
b. वैक्यूम पैन चीनी कारखाने में प्रक्रियाधीन चीनी
c. केवल पैक की हुई चीनी
d. केवल आयातित चीनी
34. वैक्यूम पैन चीनी कारखाने से उत्पादित कच्ची चीनी धारा (ङ) के अंतर्गत किस रूप में मानी जाएगी?
a. अधिसूचित वस्तु नहीं
b. औद्योगिक अपशिष्ट
c. चीनी की परिभाषा के अंतर्गत
d. केवल उप-उत्पाद
35. धारा 2(ङ) के अनुसार “चीनी” में सुक्रोज की न्यूनतम मात्रा कितनी होनी चाहिए?
a. पचास प्रतिशत से अधिक
b. साठ प्रतिशत से अधिक
c. अस्सी प्रतिशत से अधिक
d. नब्बे प्रतिशत से अधिक
36. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(ङ) के अनुसार सही है?
a. केवल परिष्कृत चीनी ही चीनी है
b. मिश्री चीनी की परिभाषा में शामिल नहीं है
c. खांडसारी, बूरा और पीसी हुई चीनी भी चीनी मानी जाती है
d. प्रक्रियाधीन चीनी को चीनी नहीं माना जाता
37. आवश्यक वस्तुओं की घोषणा, आदि, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 2(2)(क)
b. धारा 2(2)(घ)
c. धारा 2(2)(ग)
d. धारा 2(2)(ङ)
38. धारा 2क(1) के अनुसार “आवश्यक वस्तु” किस आधार पर निर्धारित होती है?
a. उपभोक्ता मांग के आधार पर
b. अनुसूची में विनिर्दिष्ट वस्तु के आधार पर
c. राज्य सरकार की सलाह से
d. उद्योग संघ की अनुशंसा से
39. धारा 2क(2) के अनुसार, किसी वस्तु को अनुसूची में जोड़ने या हटाने का अधिकार किसके पास है?
a. केवल राज्य सरकार
b. केवल उच्च न्यायालय
c. केन्द्रीय सरकार राज्य सरकारों के परामर्श से
d. उपभोक्ता आयोग
40. धारा 2क(3) के अनुसार कोई वस्तु कितनी अवधि के लिए “अनधिक” आवश्यक वस्तु घोषित की जा सकती है?
a. तीन माह
b. छह माह
c. नौ माह
d. बारह माह
41. धारा 2क(3) के अनुसार, केन्द्रीय सरकार किन परिस्थितियों में छ: माह से अधिक अवधि बढ़ा सकती है?
a. केवल प्रशासनिक कारणों से
b. लोकहित में और विनिर्दिष्ट कारणों से
c. राज्य सरकार की सलाह के बिना भी
d. न्यायालय की अनुमति से
42. धारा 2क(4) के अनुसार, केन्द्रीय सरकार किन वस्तुओं के संबंध में अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकती है, जबकि संसद को विधि बनाने की शक्ति है?
a. संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 1
b. संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 2
c. संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 3 की प्रविष्टि 33
d. संविधान की सूची 4
43. धारा 2क(5) के अनुसार उपधारा (2) के अंतर्गत जारी की गई अधिसूचना के संबंध में क्या आवश्यक है?
a. केवल राज्य सरकार को सूचित करना
b. संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखना
c. केवल उच्च न्यायालय में पंजीकरण
d. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रकाशित करना
44. किस धारा के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार अनुसूची में वस्तु जोड़ने और हटाने की शक्ति रखती है?
a. धारा 2क(1)
b. धारा 2क(2)
c. धारा 2क(3)
d. धारा 2क(4)
45. धारा 2क के अनुसार किसी वस्तु को अस्थायी रूप से आवश्यक घोषित करने का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
a. राज्य सरकारों की स्वायत्तता बढ़ाना
b. उत्पादन और आपूर्ति पर नियंत्रण सुनिश्चित करना
c. केवल निर्यात नीति लागू करना
d. न्यायालय के नियंत्रण में लाना
46. धारा 2क के अंतर्गत, अनुसूची में संशोधन करने के लिए केन्द्रीय सरकार किनके परामर्श से कार्य करती है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकारों
c. उद्योग संघ
d. संसद की स्थायी समिति
47. आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, प्रदाय, वितरण, आदि का नियंत्रण करने की शक्तियां, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 4
d. धारा 3
48. यदि आवश्यक वस्तु के साम्यिक वितरण, उचित कीमतों, भारत की रक्षा या सैनिक क्रियाओं के दक्ष संचालन के लिए आवश्यक लगे तो किसी आवश्यक वस्तु के उत्पादन, प्रदाय और वितरण को नियंत्रित करने का आदेश कौन जारी कर सकती है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. केवल राज्य सरकार
c. उच्च न्यायालय
d. संसद की स्थायी समिति
49. धारा 3(1) के अनुसार केन्द्रीय सरकार का आदेश किस उद्देश्य के लिए हो सकता है?
a. उत्पादन, प्रदाय
b. वितरण तथा व्यापार
c. वाणिज्य के विनियमन या प्रतिषेध के लिए
d. उपरोक्त सभी
50. कौन-सा विषय धारा 3(1) के अंतर्गत विनियमित किया जा सकता है?
a. आवश्यक वस्तुओं में व्यापार
b. आवश्यक वस्तुओं में वाणिज्य
c. आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, प्रदाय और वितरण
d. उपरोक्त सभी
51. धारा 3(1-क)(क) में “खाद्य पदार्थ” के अंतर्गत कौन- कौन शामिल है?
a. अनाज, दाल
b. आलू, प्याज
c. खाद्य तेलहन और तेल
d. उपरोक्त सभी
52. कौन-सी स्थिति धारा 3(1-क)(क) के अंतर्गत “असाधारण परिस्थिति” मानी जाती है?
a. युद्ध, अकाल
b. असाधारण कीमत वृद्धि
c. गंभीर प्राकृतिक आपदा
d. उपरोक्त सभी
53. धारा 3(1-क)(ख)(i) के अनुसार उद्यान उत्पाद के खुदरा मूल्य में कितनी वृद्धि होने पर स्टॉक सीमा लगाई जा सकती है?
a. 100%
b. 300%
c. 500%
d. 900%
54. धारा 3(1-क)(ख)(ii) के अनुसार गैर-विनश्वर कृषि खाद्य पदार्थों के खुदरा मूल्य में कितनी वृद्धि अपेक्षित है?
a. 50%
b. 60%
c. 70%
d. 80%
55. उपधारा (3क)(i) के अनुसार केन्द्रीय सरकार किसी परिक्षेत्र में खाद्य पदार्थों की कीमत नियंत्रित क्यों कर सकती है?
a. केवल व्यापारियों को लाभ देने के लिए
b. कीमतों के चढ़ाव को रोकने या जमाखोरी निवारित करने के लिए
c. किसानों को नुकसान पहुँचाने के लिए
d. केवल राज्य सरकार के दबाव पर
56. धारा 3(1-क)(ख) के अंतर्गत कीमत वृद्धि की तुलना किससे की जाएगी?
a. 12 मास पूर्ववर्ती कीमत या पिछले 5 वर्ष की औसत खुदरा कीमत, जो भी कम हो
b. 14 मास पूर्ववर्ती कीमत या पिछले 7 वर्ष की औसत खुदरा कीमत, जो भी कम हो
c. 16 मास पूर्ववर्ती कीमत या पिछले 9 वर्ष की औसत खुदरा कीमत, जो भी कम हो
d. 18 मास पूर्ववर्ती कीमत या पिछले 12 वर्ष की औसत खुदरा कीमत, जो भी कम हो
57. धारा 3(1-क) को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
a. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2019
b. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2018
c. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2016
d. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020
58. धारा 3 उपधारा (2) के अनुसार किसी आवश्यक वस्तु के उत्पादन का विनियमन किस प्रकार किया जा सकता है?
a. केवल अनुज्ञप्ति के बिना
b. अनुज्ञप्तियों, अनुज्ञापत्रों या अन्य विधियों द्वारा
c. केवल व्यापारियों के स्वेच्छा से
d. केवल किसानों के विकल्प से
59. धारा 3 उपधारा (2)(ख) के अनुसार बंजर भूमि पर खाद्य फसलों की खेती क्यों अनिवार्य की जा सकती है?
a. भूमि के मालिक की अनुमति के बिना
b. केवल गैर-खाद्य फसलों के लिए
c. सामान्यतः खाद्य फसलों या विनिर्दिष्ट खाद्य फसलों को उगाने या बनाए रखने के लिए
d. केवल आयातित फसलों के लिए
60. धारा 3 उपधारा (2)(ग) किस अधिकार से संबंधित है?
a. किसी आवश्यक वस्तु के भंडारण का नियंत्रण
b. किसी आवश्यक वस्तु की कीमत नियंत्रित करना
c. किसी आवश्यक वस्तु का उत्पादन
d. किसी भूमि पर खेती की अनुमति
61. किसी आवश्यक वस्तु की कीमत नियंत्रित करना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 3 उपधारा (2)(ग)
b. धारा 4 उपधारा (3)(ग)
c. धारा 5 उपधारा (2)(ग)
d. धारा 6 उपधारा (3)(ग)
62. किसी आवश्यक वस्तु के भण्डारकरण, परिवहन, वितरण, व्ययन, अर्जन, प्रयोग या खपत का अनुज्ञप्तियों, अनुज्ञापत्रों द्वारा या अन्यथा विनियमन किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 3 उपधारा (2) (घ)
b. धारा 4 उपधारा (3)(ग)
c. धारा 5 उपधारा (2)(ग)
d. धारा 6 उपधारा (3) (घ)
63. विक्रय के लिए रखी गई किसी आवश्यक वस्तु को विक्रय से रोक रखने का प्रतिषेध किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 3 उपधारा (2)(घ)
b. धारा 4 उपधारा (3)(ग)
c. धारा 3 उपधारा (2)(ङ)
d. धारा 6 उपधारा (3)(घ)
64. स्पष्टीकरण-1 के अनुसार, उत्पादकों द्वारा विक्रय की जाने वाली मात्रा किस अतिरिक्त आधार पर भी नियत की जा सकती है?
a. उत्पादकों की आय के आधार पर
b. उत्पादकों द्वारा धृत मात्रा या उनकी जोत के कुल क्षेत्र के आधार पर
c. उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर
d. फसल बीमा योजना के आधार पर
65. धारा 3 उपधारा (2)(च) के स्पष्टीकरण-1 के अनुसार, किस वस्तु के संबंध में आदेश पारित किया जा सकता है?
a. केवल औद्योगिक कच्चा माल
b. खाद्यान्न, खाद्य तिलहन या खाद्य तेल
c. सभी उपभोक्ता वस्तुएँ
d. केवल निर्यात योग्य वस्तुएँ
66. स्पष्टीकरण-2 के अनुसार “उत्पादन” शब्द का प्रयोग किसके साथ किया गया है?
a. केवल उसके शाब्दिक अर्थ में
b. केवल औद्योगिक अर्थ में
c. उसके व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित
d. केवल सीमित अर्थ में
67. उपधारा (2)(च) के अनुसार सरकार किसी व्यक्ति से क्या अपेक्षा कर सकती है?
a. कि वह केवल अपने निजी स्टॉक का उपयोग करे
b. कि वह स्टॉक या उत्पादन का पूरा या विनिर्दिष्ट भाग सरकार को बेचे
c. कि वह उत्पादन बंद कर दे
d. कि वह स्टॉक को किसी अन्य व्यापारी को दे
68. धारा 3(2)(छ) के अंतर्गत किस प्रकार के संव्यवहारों का विनियमन या प्रतिषेध किया जा सकता है?
a. केवल कृषि उत्पादन से जुड़े संव्यवहार
b. केवल अंतर्राज्यीय व्यापार
c. खाद्य पदार्थों से संबंधित वाणिज्यिक या वित्तीय संव्यवहार
d. केवल उपभोक्ता लेन-देन
69. धारा 3(3-क)(i) के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार कब अधिसूचना जारी कर सकती है?
a. जब निर्यात बढ़ाना हो
b. जब किसी क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की कीमतों के चढ़ाव को नियंत्रित करना या जमाखोरी को निवारित करना आवश्यक हो
c. जब उत्पादन कम हो
d. जब राज्य सरकार अनुरोध करे
70. धारा 3(3-क)(ii) के अनुसार इस उपधारा के अधीन जारी अधिसूचना अधिकतम कितनी अवधि तक प्रवृत्त रहेगी?
a. 1 मास
b. 2 मास
c. 3 मास
d. 6 मास
71. धारा 3(3-क)(iii)(ग) के अनुसार कीमत किस आधार पर निर्धारित की जाएगी?
a. अधिसूचना की तारीख के बाद की बाजार दर
b. पिछले एक वर्ष की औसत दर
c. अधिसूचना की तारीख के ठीक पूर्वगामी तीन मास की अवधि की अभिभावी औसत बाजार दर
d. न्यूनतम समर्थन मूल्य
72. उपधारा (4) के अनुसार प्राधिकृत नियंत्रक का कार्य क्या है?
a. केवल उत्पादन करना
b. उत्पादन और प्रदाय के उपक्रम में सरकार के आदेशों के अनुसार नियंत्रण करना
c. व्यापारियों से निजी लाभ लेना
d. केवल निर्यात का नियंत्रण करना
73. धारा 3(4) के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार कब आदेश जारी कर सकती है?
a. जब आवश्यक वस्तु का निर्यात बढ़ाना हो
b. जब आवश्यक वस्तु के उत्पादन और प्रदाय को बनाए रखना या बढ़ाना आवश्यक हो
c. जब उपक्रम घाटे में हो
d. जब राज्य सरकार अनुरोध करे
74. धारा 3(4)(क) के अनुसार प्राधिकृत नियंत्रक किस सीमा तक निर्देश दे सकता है?
a. किसी भी प्रकार का निर्देश
b. केवल लाभ से संबंधित निर्देश
c. ऐसे निर्देश जो आदेश द्वारा विनिर्दिष्ट हों, भले ही वे उपक्रम के प्रबंधन संबंधी अधिनियम या लिखत से असंगत हों
d. केवल सलाहात्मक निर्देश
75. उपधारा (5)(क) के अनुसार सामान्य प्रकार के आदेश को कैसे प्रकाशित किया जाएगा?
a. केवल अखबार में
b. शासकीय राजपत्र में अधिसूचित करके
c. केवल अधिकारियों को सूचित करके
d. किसी भी डिजिटल माध्यम से
76. उपधारा (5)(ख) के अनुसार किसी विशेष व्यक्ति को आदेश कैसे दिया जाएगा?
a. केवल मौखिक रूप से
b. उसे सीधे देकर या परिसरों में लगा कर तामील करके और रिपोर्ट तैयार करके
c. केवल पोस्ट के माध्यम से
d. केवल ईमेल के माध्यम से
77. उपधारा (6) के अनुसार केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी आदेश कहाँ प्रस्तुत किया जाएगा?
a. केवल उच्च न्यायालय में
b. यथाशक्य शीघ्र संसद के दोनों सदनों के समक्ष
c. केवल राज्य सरकार को
d. केवल मीडिया में
78. “उत्पादन” के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य आते हैं?
a. केवल खेती
b. केवल विनिर्माण
c. खेती, विनिर्माण, और खाद्य तेल व चीनी का निर्माण
d. केवल आयात
79. राज्य सरकारों पर कर्तव्यों का अधिरोपण, आदि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 8
c. धारा 6
d. धारा 4
80. धारा 4 के अनुसार, केन्द्रीय सरकार किसके ऊपर कर्तव्य और शक्तियाँ अधिरोपित कर सकती है?
a. केवल निजी व्यक्तियों पर
b. केवल केंद्र सरकार के अधिकारियों पर
c. राज्य सरकारों, उनके अधिकारियों और प्राधिकारियों पर
d. केवल स्थानीय न्यायालयों पर
81. धारा 4 के अनुसार किसी आदेश से क्या किया जा सकता है?
a. राज्य सरकार या उसके अधिकारियों के लिए निर्देश जारी करना
b. केवल सलाह देना
c. न्यायालय से अनुमति लेना
d. केवल व्यापारियों पर लागू करना
82. धारा 4 के आदेश किसके संबंध में दिए जा सकते हैं?
a. केवल वित्तीय प्रबंध
b. किसी शक्तियों के प्रयोग या कर्तव्यों के निर्वहन के संबंध में
c. केवल अनुशासनात्मक कार्यवाही
d. केवल सैद्धांतिक प्रस्ताव
83. धारा 4 के अंतर्गत आदेश किसके द्वारा जारी किए जा सकते हैं?
a. केवल राज्य सरकार
b. केवल न्यायालय
c. केवल केंद्र सरकार
d. केन्द्रीय सरकार द्वारा
84. धारा 4 के अनुसार आदेश में किनकी शक्ति और कर्तव्य शामिल हो सकते हैं?
a. केवल निजी संस्थाओं की
b. केवल केंद्र सरकार के अधिकारियों की
c. राज्य सरकारों, उनके अधिकारियों और प्राधिकारियों की
d. केवल राज्य के प्राधिकारियों की
85. धारा 4 में 'निर्देश' का अर्थ क्या है?
a. केवल सलाह
b. किसी आदेश के तहत शक्तियों और कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार या उसके अधिकारियों को दिया गया आदेश
c. केवल प्रशासनिक दस्तावेज़
d. केवल वित्तीय नियमन
86. धारा 4 के अनुसार आदेश जारी करने का आधार क्या हो सकता है?
a. केवल स्थानीय न्यायालय के निर्णय
b. धारा 3 के तहत जारी आदेश
c. केवल वित्तीय रिपोर्ट
d. केवल निजी शिकायतें
87. शक्तियों का प्रत्यायोजन, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 7
c. धारा 9
d. धारा 11
88. धारा 5 के अनुसार केन्द्रीय सरकार किस प्रकार शक्तियों का प्रत्यायोजन कर सकती है?
a. मौखिक आदेश द्वारा
b. न्यायालय के निर्णय द्वारा
c. अधिसूचित आदेश द्वारा
d. राज्य सरकार की सहमति से
89. धारा 5 के अंतर्गत किस शक्ति का प्रत्यायोजन किया जा सकता है?
a. केवल धारा 4 के अंतर्गत आदेश देने की शक्ति
b. केवल प्रशासनिक शक्तियाँ
c. धारा 3 के अधीन आदेश करने या अधिसूचना निकालने की शक्ति
d. केवल दण्ड देने की शक्ति
90. धारा 5 के अनुसार प्रत्यायोजित शक्तियाँ किन विषयों के संबंध में प्रयोग की जा सकती हैं?
a. केवल वित्तीय विषयों में
b. केवल राज्य सूची के विषयों में
c. उन विषयों के संबंध में जो निदेश में विनिर्दिष्ट हों
d. किसी भी विषय में बिना शर्त
91. धारा 5 के अनुसार प्रत्यायोजन किन शर्तों के अधीन किया जा सकता है?
a. बिना किसी शर्त के
b. केवल न्यायालय द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन
c. निदेश में विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन, यदि कोई हों
d. केवल राज्य सरकार द्वारा तय शर्तों के अधीन
92. धारा 5 के अंतर्गत निम्न में से कौन केन्द्रीय सरकार की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है?
a. कोई भी निजी व्यक्ति
b. केन्द्रीय सरकार के अधीनस्थ अधिकारी या प्राधिकारी
c. केवल संसद सदस्य
d. केवल जिला कलेक्टर
93. धारा 5 के अनुसार राज्य सरकार को शक्तियों का प्रत्यायोजन किस स्थिति में किया जा सकता है?
a. बिना किसी अधिसूचना के
b. केवल मौखिक आदेश से
c. जब वह अधिसूचित निदेश में विनिर्दिष्ट हो
d. केवल राज्य विधानमंडल की स्वीकृति से
94. धारा 5 के अंतर्गत राज्य सरकार के कौन-से व्यक्ति शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं?
a. कोई भी राज्य कर्मचारी
b. केवल मुख्यमंत्री
c. राज्य सरकार के अधीनस्थ ऐसे अधिकारी या प्राधिकारी जो निदेश में विनिर्दिष्ट हों
d. केवल सचिव स्तर के अधिकारी
95. धारा 5 और धारा 3 का आपसी संबंध क्या है?
a. धारा 5, धारा 3 को निरस्त करती है
b. धारा 5, धारा 3 के अंतर्गत शक्तियों के प्रत्यायोजन से संबंधित है
c. दोनों धाराएँ असंबंधित हैं
d. धारा 3 केवल राज्य सरकार पर लागू होती है
96. अन्य अधिनियमितियों से अंसगत आदेशों का प्रभाव, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 8
c. धारा 10
d. धारा 12
97. धारा 6 के अनुसार धारा 3 के अधीन किया गया आदेश किस स्थिति में भी प्रभावी रहेगा?
a. केवल जब वह राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित हो
b. केवल जब वह किसी अन्य अधिनियम से संगत हो
c. किसी अन्य अधिनियमिति या उसके अधीन प्रभावी लिखत से असंगत होने पर भी
d. केवल अस्थायी अवधि के लिए
98. धारा 6 में “लिखत” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल सरकारी पत्र
b. केवल अनुबंध
c. किसी अन्य अधिनियम के आधार पर प्रभावी कोई भी लिखित दस्तावेज
d. केवल निजी समझौते
99. खाद्यान्नों, खाद्य तिलहनों और खाद्य तेलों का अधिहरण, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 6(क)
b. धारा 5(क)
c. धारा 3(क)
d. धारा 2(क)
100. धारा 6क(1) के अनुसार आवश्यक वस्तु के अभिग्रहण की रिपोर्ट किसे दी जानी चाहिए?
a. राज्य सरकार को
b. पुलिस अधीक्षक को
c. उस जिले या प्रेसीडेंसी नगर के कलेक्टर को
d. न्यायिक मजिस्ट्रेट को
101. अभिग्रहण की रिपोर्ट कलेक्टर को कब भेजी जानी चाहिए?
a. अभियोजन के बाद
b. न्यायालय के आदेश पर
c. अयुक्तियुक्त विलंब के बिना
d. केवल शिकायत होने पर
102. कलेक्टर कब अभिगृहीत आवश्यक वस्तु को अपने समक्ष निरीक्षण के लिए पेश करने का आदेश दे सकता है?
a. केवल जब अभियोजन संस्थित हो
b. केवल राज्य सरकार के निर्देश पर
c. चाहे अभियोजन संस्थित किया गया हो या नहीं
d. केवल न्यायालय की अनुमति से
103. यदि कलेक्टर को यह समाधान हो जाए कि धारा 3 के आदेश का उल्लंघन हुआ है, तो वह क्या आदेश दे सकता है?
a. केवल जुर्माना लगाने का
b. केवल अभियोजन चलाने का
c. आवश्यक वस्तु, पैकेज तथा परिवहन साधन के अधिहरण का
d. केवल चेतावनी देने का
104. धारा 6क(1) के अनुसार किन-किन वस्तुओं का अधिहरण किया जा सकता है?
a. केवल आवश्यक वस्तु का
b. केवल परिवहन साधन का
c. आवश्यक वस्तु, उसका पैकेज/पात्र तथा उसे ले जाने वाला पशु या वाहन
d. केवल भंडारण स्थल का
105. धारा 6क के अंतर्गत उत्पादक से अभिगृहीत खाद्यान्न या खाद्य तिलहन कब अधिहृत नहीं किए जाएंगे?
a. जब वे आयातित हों
b. जब वे व्यापारी द्वारा खरीदे गए हों
c. जब वे स्वयं उत्पादक द्वारा उत्पादित किए गए हों
d. जब वे नियंत्रित मूल्य पर हों
106. भाड़े पर माल या यात्रियों को ले जाने वाले वाहन के मामले में अधिहरण के स्थान पर क्या विकल्प दिया जा सकता है?
a. वाहन को तुरंत छोड़ देना
b. केवल चेतावनी देना
c. बाजार कीमत से अधिक न होने वाले जुर्माने का भुगतान
d. केवल जमानत लेना
107. धारा 6क(2) के अनुसार कलेक्टर आवश्यक वस्तु का विक्रय कब आदेशित कर सकता है?
a. केवल न्यायालय के निर्देश पर
b. जब वस्तु शीघ्र नष्ट होने वाली हो या लोकहित में आवश्यक हो
c. केवल अभियोजन पूरा होने के बाद
d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से
108. यदि आवश्यक वस्तु के लिए नियंत्रित कीमत निर्धारित है, तो उसका विक्रय कैसे किया जाएगा?
a. लोक नीलाम द्वारा
b. बाजार कीमत पर
c. नियंत्रित कीमत पर
d. कलेक्टर द्वारा तय कीमत पर
109. यदि किसी आवश्यक वस्तु के लिए कोई नियंत्रित कीमत निर्धारित नहीं है, तो कलेक्टर क्या कर सकता है?
a. विक्रय स्थगित कर सकता है
b. लोक नीलाम द्वारा विक्रय का आदेश दे सकता है
c. वस्तु नष्ट कर सकता है
d. केवल भंडारण का आदेश दे सकता है
110. खाद्यान्नों के संबंध में कलेक्टर विशेष रूप से क्या आदेश दे सकता है?
a. केवल नीलामी द्वारा विक्रय
b. निर्यात का आदेश
c. उचित दर की दुकानों के माध्यम से जनता को विक्रय
d. केवल सरकारी गोदाम में भंडारण
111. धारा 6क(3) के अनुसार विक्रय की गई आवश्यक वस्तु की बिक्री से प्राप्त राशि कब लौटाई जाएगी?
a. हर स्थिति में
b. केवल दोषसिद्धि होने पर
c. जब अधिहरण का अंतिम आदेश न हो, अपील में निर्देश हो या अभियुक्त दोषमुक्त हो
d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से
112. बिक्री से प्राप्त राशि में से पहले क्या घटाया जाएगा?
a. कर
b. जुर्माना
c. विक्रय या नीलामी से संबंधित व्यय
d. भंडारण शुल्क
113. धारा 6क के अंतर्गत अधिहरण की कार्यवाही किस आदेश के उल्लंघन से संबंधित होती है?
a. धारा 4 के आदेश
b. धारा 5 के आदेश
c. धारा 3 के अधीन किए गए आदेश
d. न्यायालय के आदेश
114. धारा 6क का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. केवल दण्ड देना
b. आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी को बढ़ावा देना
c. लोकहित में आवश्यक वस्तुओं का त्वरित नियंत्रण और वितरण सुनिश्चित करना
d. केवल प्रशासनिक प्रक्रिया निर्धारित करना
115. खाद्यान्नों आदि के अधिहरण से पूर्व हेतु दर्शित करने की सूचना का दिया जाना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 6(ख)
b. धारा 7(ख)
c. धारा 9(ख)
d. धारा 11(ख)
116. धारा 6ख(1) के अनुसार धारा 6क के अधीन अधिहरण का आदेश कब तक नहीं किया जाएगा?
a. जब तक अभियोजन समाप्त न हो जाए
b. जब तक राज्य सरकार की स्वीकृति न मिल जाए
c. जब तक स्वामी या संबंधित व्यक्ति को कारण बताओ सूचना न दे दी जाए
d. जब तक न्यायालय का आदेश न हो
117. धारा 6ख के अनुसार कारण बताओ सूचना किसे दी जानी आवश्यक है?
a. केवल व्यापारी को
b. केवल उत्पादक को
c. उस व्यक्ति को जिससे वस्तु अभिगृहीत की गई है या उसके स्वामी को
d. केवल परिवहनकर्ता को
118. कारण बताओ सूचना में किन बातों का उल्लेख अनिवार्य है?
a. केवल दण्ड की मात्रा
b. केवल अधिहरण का आदेश
c. अधिहरण के आधार
d. केवल अभियोजन का विवरण
119. धारा 6ख(1)(ख) के अनुसार संबंधित व्यक्ति को क्या अवसर दिया जाना चाहिए?
a. मौखिक स्पष्टीकरण का
b. अपील का
c. लिखित अभ्यावेदन करने का
d. समझौता करने का
120. धारा 6ख के अंतर्गत सुनवाई का अवसर कैसा होना चाहिए?
a. औपचारिक
b. सीमित
c. युक्तियुक्त
d. वैकल्पिक
121. धारा 6ख(2) के अनुसार किस स्थिति में वाहन या प्रवहण का अधिहरण नहीं किया जाएगा?
a. जब वाहन सरकारी हो
b. जब वस्तु कम मात्रा में हो
c. जब स्वामी यह सिद्ध कर दे कि उसके ज्ञान या मौनानुकूलता के बिना उसका प्रयोग हुआ था
d. जब अभियोजन लंबित हो
122. वाहन के अधिहरण से बचने के लिए स्वामी को क्या साबित करना आवश्यक है?
a. कि वह निर्दोष है
b. कि चालक दोषी है
c. कि उसने और भारसाधक व्यक्ति ने सभी उचित और आवश्यक पूर्वावधानियाँ बरती थीं
d. कि वस्तु वैध थी
123. धारा 6ख(3) के अनुसार सूचना में त्रुटि होने पर अधिहरण आदेश कब अवैध नहीं होगा?
a. जब कोई भी सूचना न दी गई हो
b. जब उपधारा (1) के उपबन्धों का पर्याप्त पालन किया गया हो
c. जब अभियोजन सिद्ध हो गया हो
d. जब त्रुटि जानबूझकर की गई हो
124. धारा 6ख का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. दण्ड प्रक्रिया को सरल बनाना
b. प्रशासनिक सुविधा
c. अधिहरण से पूर्व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करना
d. राज्य सरकार को अधिक शक्ति देना
125. धारा 6ख किस सिद्धांत का प्रत्यक्ष उदाहरण है?
a. प्रत्यायोजन का सिद्धांत
b. अधिभावी प्रभाव का सिद्धांत
c. सुनवाई का अधिकार (Audi Alteram Partem)
d. कठोर दायित्व का सिद्धांत
126. धारा 6ख के उपबन्ध किन पर लागू होते हैं?
a. केवल खाद्यान्नों पर
b. केवल खाद्य तेलों पर
c. आवश्यक वस्तु, पैकेज, पात्र, पशु, वाहन एवं अन्य प्रवहण पर
d. केवल भंडारित वस्तुओं पर
127. धारा 6ख का संबंध मुख्यतः किस धारा से है?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6क
128. अपील, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 6(ग)
b. धारा 6(क)
c. धारा 6(ख)
d. धारा 6(घ)
129. धारा 6क के अधीन अधिहरण के आदेश से व्यथित व्यक्ति किसके समक्ष अपील कर सकता है?
a. उच्च न्यायालय
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. राज्य सरकार द्वारा नियुक्त न्यायिक प्राधिकारी
d. सत्र न्यायालय
130. धारा 6ग(1) के अनुसार अपील किस अवधि के भीतर की जानी चाहिए?
a. आदेश की तारीख से
b. अभिग्रहण की तारीख से
c. आदेश की संसूचना की तारीख से एक मास के भीतर
d. अभियोजन समाप्त होने के बाद
131. अपील का निस्तारण करने से पूर्व न्यायिक प्राधिकारी को क्या करना अनिवार्य है?
a. अभियोजन की प्रतीक्षा करना
b. राज्य सरकार की अनुमति लेना
c. अपीलार्थी को सुने जाने का अवसर देना
d. पुलिस रिपोर्ट मंगाना
132. न्यायिक प्राधिकारी अपील पर कौन-कौन से आदेश पारित कर सकता है?
a. केवल पुष्ट करने का
b. केवल निरस्त करने का
c. पुष्ट, उपान्तरित या बातिल करने का
d. केवल पुनः जाँच का
133. धारा 6ग(2) के अनुसार किस स्थिति में मूल्य का भुगतान किया जाएगा?
a. जब अधिहरण आदेश पारित हो
b. जब अभियोजन लंबित हो
c. जब अधिहरण आदेश उपान्तरित/बातिल हो जाए या अभियुक्त दोषमुक्त हो जाए और वस्तु लौटाना सम्भव न हो
d. जब अपील समय barred हो
134. यदि अभिगृहीत आवश्यक वस्तु लौटाना सम्भव न हो तो भुगतान किस प्रकार किया जाएगा?
a. बाजार मूल्य पर
b. राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर
c. अभिग्रहण की तारीख से ब्याज सहित मूल्य देकर
d. बिना ब्याज के
135. ऐसी स्थिति में मूल्य का भुगतान किस धारणा पर किया जाएगा?
a. मानो वस्तु नष्ट हो गई हो
b. मानो वस्तु जप्त कर ली गई हो
c. मानो सरकार को उस आवश्यक वस्तु का विक्रय किया गया हो
d. मानो वस्तु अवैध थी
136. खाद्यान्न, खाद्य तिलहन एवं खाद्य तेल की कीमत किस प्रावधान के अनुसार निर्धारित की जाएगी?
a. धारा 3(3)
b. धारा 3(3क)
c. धारा 3(3ख)
d. धारा 3(3ग)
137. चीनी की दशा में मूल्य निर्धारण किस उपधारा के अनुसार होगा?
a. धारा 3(3)
b. धारा 3(3ख)
c. धारा 3(3ग)
d. धारा 6क(3)
138. किसी अन्य आवश्यक वस्तु की कीमत किस प्रावधान के अनुसार निर्धारित की जाएगी?
a. धारा 6क(3)
b. धारा 6ग(1)
c. धारा 3(3)
d. धारा 3(3ग)
139. धारा 6ग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. अधिहरण की शक्ति को बढ़ाना
b. अभियोजन की प्रक्रिया सरल करना
c. अधिहरण आदेश के विरुद्ध न्यायिक उपचार उपलब्ध कराना
d. प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करना
140. धारा 6ग में अपील का अधिकार किस सिद्धांत को दर्शाता है?
a. कठोर दायित्व
b. प्राकृतिक न्याय और न्यायिक पुनरीक्षण
c. प्रत्यायोजन
d. अधिभावी प्रभाव
141. अधिहरण के अधिनिर्णय का अन्य दंडों में बाधा न करना, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 6(ग)
b. धारा 6(क)
c. धारा 6(ख)
d. धारा 6(घ)
142. धारा 6घ के अनुसार कलक्टर द्वारा अधिहरण का अधिनिर्णय किसे नहीं रोकता है?
a. अभियोजन की कार्यवाही को
b. अपील के अधिकार को
c. इस अधिनियम के अधीन दिए जाने वाले अन्य दंडों को
d. प्रशासनिक जांच को
143. धारा 6घ का मुख्य आशय क्या है?
a. अधिहरण ही अंतिम दंड है
b. अधिहरण के बाद कोई कार्यवाही नहीं हो सकती
c. अधिहरण का आदेश दंडात्मक कार्यवाही से स्वतंत्र है
d. अधिहरण के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती
144. धारा 6घ के अनुसार अधिहरण का अधिनिर्णय किसके द्वारा किया जाता है?
a. राज्य सरकार
b. न्यायिक प्राधिकारी
c. कलक्टर
d. उच्च न्यायालय
145. यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध अधिहरण का आदेश पारित हो चुका है, तो उसके विरुद्ध आगे क्या किया जा सकता है?
a. कोई भी दंड नहीं दिया जा सकता
b. केवल चेतावनी दी जा सकती है
c. इस अधिनियम के अधीन अन्य दंड भी दिए जा सकते हैं
d. केवल नागरिक दायित्व तय किया जा सकता है
146. धारा 6घ किस सिद्धांत को प्रतिपादित करती है?
a. द्वि-दंड निषेध (Double Jeopardy)
b. अधिभावी प्रभाव
c. अधिहरण और दंड की पृथकता
d. प्रत्यायोजन का सिद्धांत
147. धारा 6घ के अनुसार अधिहरण का अधिनिर्णय किस पर प्रभाव नहीं डालता है?
a. अपील की प्रक्रिया पर
b. अभियोजन की स्थापना पर
c. दंडादेश पारित करने की शक्ति पर
d. उपरोक्त सभी पर
148. धारा 6घ के प्रावधान का उद्देश्य क्या है?
a. अभियुक्त को राहत देना
b. प्रशासनिक नियंत्रण सीमित करना
c. यह स्पष्ट करना कि अधिहरण ही एकमात्र परिणाम नहीं है
d. न्यायिक प्रक्रिया को समाप्त करना
149. धारा 6घ के अंतर्गत “निवारित नहीं करेगा” का तात्पर्य क्या है?
a. पूर्ण प्रतिबंध
b. आंशिक रोक
c. किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेगा
d. केवल अस्थायी रोक
150. धारा 6घ आवश्यक वस्तु अधिनियम में क्यों जोड़ी गई है?
a. दंड को समाप्त करने के लिए
b. अधिहरण को अंतिम उपाय बनाने के लिए
c. यह स्पष्ट करने के लिए कि अधिहरण के बावजूद दंड दिया जा सकता है
d. अपील की संख्या कम करने के लिए
151. कतिपय मामलों में अधिकारिता का वर्जन, किस धारा में परिभाषित हैं?
a. धारा 6(ग)
b. धारा 6(क)
c. धारा 6(ङ)
d. धारा 6(घ)
152. धारा 6ङ के अनुसार जब आवश्यक वस्तु धारा 3 के आदेश के अनुसरण में अभिगृहीत की जाती है, तब किसे आदेश देने की अधिकारिता होती है?
a. सिविल न्यायालय को
b. मजिस्ट्रेट को
c. कलक्टर को
d. पुलिस अधिकारी को
153. धारा 6क के अधीन अधिहरण लंबित रहने के दौरान अभिगृहीत वस्तुओं के संबंध में आदेश देने की अधिकारिता किसके पास होती है?
a. उच्च न्यायालय
b. संबंधित राज्य सरकार (धारा 6ग के अधीन)
c. जिला न्यायालय
d. अधिकरण
154. धारा 6ङ के अंतर्गत कलक्टर या राज्य सरकार किन विषयों पर आदेश दे सकती है?
a. केवल कब्जे पर
b. केवल वितरण पर
c. कब्जे, परिदान, व्ययन, निर्मोचन या वितरण पर
d. केवल विक्रय पर
155. धारा 6ङ के अनुसार किन वस्तुओं पर यह अधिकारिता लागू होती है?
a. केवल आवश्यक वस्तु पर
b. केवल वाहन पर
c. आवश्यक वस्तु, पैकेज, पात्र, पशु, गाड़ी, जलयान एवं अन्य प्रवहण पर
d. केवल भंडारित माल पर
156. धारा 6ङ का प्रभाव “किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी” किस पर पड़ता है?
a. केवल इस अधिनियम पर
b. केवल दण्ड प्रक्रिया संहिता पर
c. तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि पर
d. केवल राज्य अधिनियमों पर
157. धारा 6ङ के अनुसार निम्न में से किसे अधिकारिता नहीं होगी?
a. कलक्टर को
b. राज्य सरकार को
c. न्यायालय, अधिकरण या अन्य प्राधिकारी को
d. अपीलीय प्राधिकारी को
158. धारा 6ङ किस सिद्धांत को दर्शाती है?
a. प्राकृतिक न्याय
b. प्रत्यायोजन
c. अधिकारिता के वर्जन का सिद्धांत
d. दायित्व का सिद्धांत
159. यदि धारा 6ङ लागू हो जाती है, तो सिविल न्यायालय क्या कर सकता है?
a. अंतरिम आदेश पारित कर सकता है
b. केवल अपील सुन सकता है
c. कोई आदेश पारित नहीं कर सकता
d. केवल कब्जा सौंप सकता है
160. धारा 6ङ का प्रयोग मुख्यतः किस अवस्था में होता है?
a. अभियोजन समाप्त होने के बाद
b. अधिहरण से पहले
c. अभिग्रहण या अधिहरण लंबित रहने के दौरान
d. अपील निस्तारित होने के बाद
161. धारा 6ङ का संबंध मुख्यतः किन धाराओं से है?
a. धारा 4 और 5
b. धारा 3, 6क और 6ग
c. धारा 7 और 8
d. धारा 10 और 11
162. धारा 6ङ के प्रावधान का व्यावहारिक प्रभाव क्या है?
a. अभियुक्त को राहत देना
b. अधिहरण की कार्यवाही को निष्प्रभावी बनाना
c. एकमात्र सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से निर्णय सुनिश्चित करना
d. अपील का अधिकार समाप्त करना
163. शास्तियां, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 7
b. धारा 8
c. धारा 9
d. धारा 10
